फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Have been testing, however, failed FM radio system

टेस्टिंग हुई पास, फिर भी फेल है एफएम रेडियो तंत्र

Thu, 04 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Thu, 04 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Have been testing, however, failed FM radio system
बागेश्वर में स्थापित किए जा रहे पांच किलोवाट क्षमता के एफएम रिले केंद्र की टेस्टिंग पूरी हो गई है। टेस्ट के तौर पर रिले केंद्र से कभी-कभी एफएम रेडियो के कार्यक्रम रिले किए जा रहे हैं। टेस्टिंग में कोई कमी नहीं पाई गई है। अब रिले केंद्र को चालू किया जा सकता है, लेकिन तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से इसमें बाधा पड़ गई है।
विज्ञापन


यहां से रिले होने वाले कार्यक्रमों को बागेश्वर के साथ ही अल्मोड़ा जिले के लोग भी सुन सकेंगे। बागेश्वर में पिछले करीब तीन साल से एफएम रेडियो रिले केंद्र बनकर तैयार है। इसके चालू हो जाने से बागेश्वर के साथ ही अल्मोड़ा जिले के लोग भी एफएम रेडियो के कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। कुछ माह पहले वहां ट्रांसमीटर भी फिट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस काम को देख रहे आकाशवाणी के सहायक अभियंता जेएस खाती ने बताया कि एफएम रेडियो रिले केंद्र की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। अब कभी भी इसे स्थाई तौर पर चालू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर के एफएम रिले केंद्र के लिए दो जेई और दो तकनीशियन के पद स्वीकृत हुएहैं, लेकिन इनमें से एक भी कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रिले केंद्र को स्थाई तौर पर चालू करने के लिए कम से कम दो कर्मचारी तैनात किए जाने जरूरी हैं। मालूम हो कि बीते दिनों क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने भी एफएम रिले केंद्र को दो माह के भीतर चालू करने की बात कही है।


सांसद अजय टम्टा कहते हैं कि एफएम रिले केंद्र में तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती के लिए आकाशवाणी के उच्चाधिकारियों से बात की गई है। जल्दी ही कुछ कर्मचारियों की तैनाती की उम्मीद है। इसके बाद रिले केंद्र को शीघ्र चालू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed