{"_id":"6643b693bd7b79438f0517a4","slug":"harmines-in-final-with-goals-from-rohit-and-deepak-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106521-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोहित और दीपक के गोल से हारमाइंस फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोहित और दीपक के गोल से हारमाइंस फाइनल में
Wed, 15 May 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 15 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में आयोजित फुटबाल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
बागेश्वर। बागनाथ फुटबाल एकेडमी मंडलसेरा में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहला मैच हारमाइंस क्लब और राजा स्टोर की टीम के बीच खेला गया। भारतीय फुटबाल खिलाड़ी रोहित दानू ने भी मैच में एक गोल और अपनी टीम हारमाइंस को फाइनल में पहुंचाने में मदद की।
पहले सेमीफाइनल मैच में दोनों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। हारमाइंस की ओर से भारतीय फुटबॉलर रोहित दानू और दीपक गढि़या ने एक-एक गोल दागे। विपक्षी टीम राजा स्टोर की ओर से भाष्कर कोरंगा ने एकमात्र गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। एकेडमी के कोच नीरज पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहित दानू के भाग लेने से युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्हें रोहित से खेल की बारीकियां सीखने को मिल रही हैं। मैच के निर्णायक सौरभ और गरिमा उप्रेती थे। इस मौके पर बागनाथ फुटबाल क्लब के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, दिव्या, कोमल, खुशबू, सुमन आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद