{"_id":"5b4a37b94f1c1b44748b4ad4","slug":"hardworking-children-live-ahead-in-every-area-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनती बच्चे हर क्षेेत्र में आगे रहते हैं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनती बच्चे हर क्षेेत्र में आगे रहते हैं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कंट्रीवाइड स्कूल में मेधावी बच्चों के साथ डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाइस्कूूल और इंटर की परीक्षा में अव्वल स्थान अर्जित करने वाले व राष्ट्रीय स्तर के खेेलों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि मेहनती बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं।
विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम राजगुरु ने इंटर परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर विज्ञान वर्ग के छात्र राहुल रैकुनी, नेहा, समन उवैश, वाणिज्य वर्ग के दीक्षिता हरड़िया, तन्मय कोरंगा, महिपाल पपोला, हाइस्कूल में अवकल्प मिश्र, प्रियंका पांडे, करिश्मा दानू को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता मेें खेलने पर नेहा मेलवाल और संतोश कुमार, ताइक्वांडो में करन रौतेला, आयुश टम्टा, निशा कपकोटी, हर्षिका जोशी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीटीए के सक्रिय सदस्य उवैश अहमद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश पांडे ने किया। प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी, उप प्रधानाचार्य शीला लटवाल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नंदा बल्लभ भट्ट, पीटीए अध्यक्ष कैलाश अंडोला, उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, जिला सूचना अधिकारी डा. तनु मित्तल, प्रकाश धपोला, मोहन कुंवर, सचिन बिष्ट, नवीन पांडे, मनीष जोशी, कुसमलता साह और आनंद पाठक आदि थेे।
विज्ञापन