फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hardil Aziz Chandan Ram Das merges in Panchatatva

Bageshwar News: हरदिल अजीज चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन

Thu, 27 Apr 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hardil Aziz Chandan Ram Das merges in Panchatatva
मुख्यमंत्री धामी, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट के कई साथी विधायक, पूर्व विधायकों ने दी दास को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

जब तक सूरज चांद रहेगा, चंदन तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंजा बागेश्वर
राजकीय सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बृहस्पतिवार को सरयू स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही कैबिनेट के तमाम सहयोगियों, विधायक, पूर्व विधायकों ने अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
सुबह करीब साढ़े दस बजे दास के भागीरथी स्थित आवास से शवयात्रा सरयू श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। ज्यों-ज्यों शवयात्रा आगे बढ़ी लोगों का काफिला शवयात्रा से जुड़ता गया। दास के अंतिम दर्शनों के लिए नुमाइशखेत मैदान, ठंडी सड़क, बागनाथ मंदिर परिसर में महिला, पुरुषों का हुजूम एकत्र था। शवयात्रा के दौरान बागेश्वर नगर जब तक सूरज चांद रहेगा, चंदन तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर के पास से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक सुरेश गढि़या, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पिथौरागढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, शेर सिंह गढि़या, ललित फर्स्वाण, क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू, डीएम अनुराधा पाल, एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, समेत कई नेता, भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, समेत तमाम नेताओं ने दास के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाए। पुलिस टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। चिता को मुखाग्नि दास के ज्येष्ठ पुत्र गौरव दास और छोटे बेटे भास्कर दास ने मुखाग्नि दी।
इनसेट
सीएम, पूर्व सीएम समेत तमाम नेता परिजनों से मिले
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य आदि ने स्व. दास के आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
इनसेट
बागेश्वर की राजनीति का एक अध्याय समाप्त
बागेश्वर। चंदन राम दास के निधन के साथ ही बागेश्वर की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। वर्ष 2007 में पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने वाले चंदन राम दास ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने स्वयं का कद बढ़ाया और भाजपा का मान बढ़ाने का काम किया। उनके निधन से बागेश्वर की राजनीति में एक शून्यता सी आ गई है। इस शून्य को भरने में लंबा वक्त लगेगा। संवाद
इनसेट
देह त्यागने के लिए अपनी माटी में लौटे चंदन
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास सितंबर के बाद बागेश्वर नहीं आए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले से उनकी तबीयत अधिक खराब रहने लगी थी। इस बार वह लंबे समय बाद घर लौटे थे। बीते 22 अप्रैल को अमर उजाला से बातचीत में दास ने बागेश्वर आने की जानकारी दी थी। बागेश्वर आने को लेकर वह काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। 25 अप्रैल को जिले के काफलीगैर में हुई सभा में उन्होंने 27 अप्रैल को पौड़ी में जिला योजना की बैठक लेने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी थी लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। 26 अप्रैल को ही वह इस दुनिया से चल बसे। बृहस्पतिवार को लंबे समय बाद घर लौटने और देह त्यागने की बात लोगों की जुबां पर थी। लोग कह रहे थे कि वह भाैतिक शरीर त्यागने के लिए अपनी माटी पर लौटे। संवाद
इनसेट
पत्नी को जोर देकर देहरादून से बागेश्वर लाए
बागेश्वर। बुधवार को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद जब लोग उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचे तो दास की पत्नी पार्वती दास जो कि दास के साथ 25 अप्रैल को देहरादून से लौटीं थीं। रो-रोकर बता रहीं थीं कि उन्होंने (पार्वती) इस बार घर आने के लिए मना किया था। दास ने उनसे घर चलने के लिए जिद की थी। बार-बार पार्वती दास की यह बात सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। संवाद

इनसेट
दो हेलीकाॅप्टरों से बागेश्वर पहुंचे दिग्गज
बागेश्वर। सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल आदि दो हेलीकाॅप्टर से बृहस्पतिवार की सुबह बागेश्वर पहुंचे थे। संवाद
फोटो 27 बीजीएस 05 से 14 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed