फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Happy birth day Modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने फल बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Happy birth day  Modi
बागेश्वर के नीलेश्वर स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग को फल बांटते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिठाई और फल बांटे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत अपने आसपास के क्षेत्रों में गरीब और असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपने मंडलों में वंचित, पिछड़े, गरीबों की मदद करें। विधायक दास ने प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया। विधायक भौर्याल ने केंद्र और राज्य की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यकर्ताओं ने नीलेश्वर स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल और कपड़े बांटे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिला संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण, सहसंयोजक मथुरा प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, गोविंद टंगड़िया, सुनील भंडारी, राम सिंह कोरंगा, दयाल कांडपाल, बालम बिष्ट, भगवान भंडारी, रमेश तिवाड़ी, गिरीश परिहार, मनोज ओली, रतन सिंधी, हेमू साह, धीरेंद्र परिहार, नीमा धपोला, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, रघुवीर सिंह दफौटी, महेश खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed