{"_id":"580116544f1c1b6e52291d7c","slug":"hang-on-hunger-strike-are-young-prd","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर डटे हैं पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर डटे हैं पीआरडी जवान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
धरने में बैठे पीआरडी जवान
- फोटो : amar ujala
मानदेय नहीं मिलने से नाराज पीआरडी जवान महेेश राम और उमेद राम का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उपेक्षा पर जवानों ने आक्रोश व्यक्त किया है।
शुक्रवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में पीआरडी जवानों ने कहा कि विभाग द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। अप्रैल और मई का उनका 14 दिन का वेतन काटा गया है और चार माह से ड्यूटी से वंचित रखा गया है। कहा कि प्रशिक्षित पीआरडी महिला-पुरुष जवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि विभागीय उपेक्षा से उन्हें भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा। शुक्रवार को अनशनकारियों के समर्थन में धरना देने वालों में भुवन राम, तारा सिंह, राजेंद्र लाल, कैलाश चंद्र, खुशहाल राम, दीवान राम, महेश राम, तारा देवी, कंचन वर्मा, खिला पांडे, इंद्रा देवी, मंजू, पुष्पा देवी आदि शामिल थे।