{"_id":"5e663bb98ebc3ec9857fabca","slug":"handball-team-of-uttarakhand-bageshwar-news-hld376704136","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वीं हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलेंगे बागेश्वर के पांच खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23वीं हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलेंगे बागेश्वर के पांच खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 23वीं वेस्ट जोन पुरुष और महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य की टीम में चयनित तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी इंदौर में होने वाली चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में 22 से 25 मार्च तक हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। राज्य की टीम में चयन के लिए छह मार्च को पौड़ी के स्पोर्ट्स कॉलेज कोटद्वार में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में जिले से पुरुष वर्ग में अमित, गोकुल धपोला, कमल चौहान, महिला वर्ग में भावना मेहरा, नीतू कोरंगा को टीम में जगह मिली है, जबकि घनश्याम, गंगा कोरंगा, प्रियंका को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। जिला हैंडबॉल कोच रोशन गढ़िया ने खिलाड़ियों के राज्य की टीम में चयन पर खुशी जताई है। कहा है कि खिलाड़ियों ने चयन के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, उपक्रीड़ाधिकारी जुबैद अहमद ने शुभकामनाएं दी हैं।