फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Halted at NH to stop liquor shop

शराब की दुकान बंद करने को लेकर एनएच पर जाम लगाया

Sat, 22 Jul 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 22 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Halted at NH to stop liquor shop
शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर दाणोंछीना में चक्काजाम करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दाणोंछीना से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने बागेश्वर-ताकुला अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण लगभग तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकान हटाने के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

पूर्व चेतावनी के अनुसार दाणोंछीना क्षेत्र के महिला-पुरुष जनसंघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना के नेतृत्व में शनिवार को सड़कों पर उतर आए। महिलाएं बड़ी संख्या में आंदोलन में पहुंची थीं। क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन के बाद सुबह 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। चक्काजाम की सूचना पर बागेश्वर से एसडीएम एसएस राणा और जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाना चाहा। क्षेत्र की जनता दुकान को यहां से हटाने पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


जनता के आक्रोश को देखते हुए लगभग ढाई बजे एसडीएम ने शराब की दुकान को यहां से हटाने और एक सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने का लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने वाहनों के लिए सड़क खाली की। जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस पर अमल नहीं हुआ तो पूरे क्षेत्र की जनता फिर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।  लगभग तीन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इस दौरान लंबी दूरी के यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम लगाने वालों में जन संघर्ष समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, महेश चंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश टम्टा, कांग्रेस नेता सज्जन लाल टम्टा, देवीदत्त, प्रेम राम, खीम सिंह, सुनील कुमार, बुद्घि प्रसाद, प्रकाश सिंह, पुष्पा, जानकी, विमला, अनीता, शोभा देवी, माया देवी, ऊषा देवी, ममता सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed