फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Half of the city's water supply pipeline bursts stalled

पाइप लाइन फटने से शहर के आधे हिस्से की जलापूर्ति ठप

Sat, 18 Feb 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
 जखेड़ा से आने वाली पेयजल लाइन का पाइप फटने से शहर के आधे हिस्से की जलापूर्ति दो दिन से ठप पड़ी है। आरे के समीप ग्रामीणों के विरोध के कारण शुक्रवार को जल संस्थान क्षतिग्रस्त लाइन में सुधार नहीं कर सका। दो दिन से पानी नहीं आने से नगरवासियों को पेयजल संकट से जूझाना पड़ रहा है। जल संस्थान ने रविवार तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सुधारने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन



जखेड़ा से कठायतबाड़ा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में जलापूर्ति होती है। दो दिन पूर्व आरे के समीप पाइप लाइन फट गई। जब जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने भवनों को खतरा बताते हुए पाइप लाइन शिफ्ट करने की मांग उठा दी। ग्रामीणों के विरोध के चलते शुक्रवार को क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी। शनिवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त लाइन के सुधार का काम शुरू हुआ। इधर दो दिन से मुख्य टैंक तक पानी नहीं पहुंचने से सभी क्षेत्रों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन



अधिकांश लोग परंपरागत स्रोतों या फिर हैंडपंपों से जलापूर्ति कर रहे हैं। नलों के सूखे पड़े होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के अभियंता दीनदयाल ने बताया कि आरे के समीप सड़क में दबी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पाइप लाइन से घरों को खतरा बताते हुए विरोध किया था। इसके चलते शुक्रवार को कोई काम नहीं हो सका। पाइप लाइन काफी नीचे दबी है। फाल्ट ढूंढने के बाद उसे वेल्डिंग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार तक पाइप लाइन का सुधार कर आपूर्ति शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed