फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gyapan to CM in Bageshwar

सीएम के सामने मांगों का अंबार, कई संगठनों ने सौंपे ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gyapan to CM in Bageshwar
बागेश्वर में सभा को संबोधित करते सीएम धामी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहले जिला भ्रमण पर उनके सामने मांगों और समस्याओं का अंबार लग गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों का जमावड़ा लगा रहा। संगठनों ने जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग भी की।
विज्ञापन

बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति ने अंग्रेजों के जमाने से प्रस्तावित रेल लाइन का जल्द निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, गीता रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े अनिल जोशी, शंकर नायक आदि ने अपनी समस्याएं रखीं। अखिल भारतीय योग संगठन ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में योग और संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा को जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष नंदन नगरकोटी, हरीश रावत थे। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोर्सेज कार्मिक संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी और सचिव प्रकाश कनवाल ने अर्द्धसैनिक कल्याण निदेशालय, जिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों की स्थापना सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के पुत्र फतेह सिंह करायत ने पालड़ीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण करवाने और डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। विहिप के प्रांत प्रमुख शेर सिंह मलड़ा और संजय नेगी ने प्रत्येक जिले में गो सदन खोलने, भू-कानून लागू करने समेत कई मांगें रखीं।
चलकाना के ग्रामीण करम सिंह ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और एनएनएम सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। उत्तराखंड ग्राम चौकीदार यूनियन के जिलाध्यक्ष जुगल किशोर ने ग्राम चौकीदारों को 18 हजार मानदेय देने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज ने नर्सिंग सेवा नियमावली में चयन प्रक्रिया वर्षवार करने सहित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। सक्रिय आंदोलनकारियों ने चिह्नित 352 आंदोलनकारियों को जांच के बाद प्रमाणपत्र देने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रणजीत सिंह बोरा, बाला दत्त तिवारी, गोविंद भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed