फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gwaladam-Pithoragarh bus service stopped for ten months

दस माह से बंद ग्वालदम-पिथौरागढ़ बस सेवा फिर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gwaladam-Pithoragarh bus service stopped for ten months
बागेश्वर। लॉकडाउन से बंद केमू की ग्वालदम-पिथौरागढ़ बस सेवा का फिर से संचालन शुरू हो गया है। मार्च 2020 से यह सेवा बंद हो गई थी। अनलॉक वन के बाद जब बसों का संचालन शुरू हुआ तो यात्रियों के अभाव में इस बस सेवा का संचालन नहीं किया जा सका। मंगलवार से बस सेवा शुरू हो गई है। ग्वालदम से बस सुबह 5:30 बजे चल रही है। बागेश्वर से सुबह आठ बजे थल होते हुए पिथौरागढ़ को रवाना हो रही है। पिथौरागढ़ से सुबह सात बजे ग्वालदम के लिए रवाना हो रही है। ग्वालदम से पिथौरागढ़ का किराया 310 रुपये और बागेश्वर से पिथौरागढ़ का किराया 225 रुपये है। केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी ने बताया कि पहले दिन मात्र तीन सवारियां पिथौरागढ़ के लिए गईं। इस रूट के लिए पांच बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बस सेवा संचालित होने की जानकारी मिलेगी तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed