{"_id":"5c782740bdec22083320543f","slug":"gurga-is-to-revive-geo-tag","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ गंगा को पुनर्जीवित करना है, जियो टैग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ गंगा को पुनर्जीवित करना है, जियो टैग करें
Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Geo tag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ गंगा को पुनर्जीवित करने के लिए किए गए कामों को अब जियो टैग करने का भी मन बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह सुझाव सामने रखा गया। डीएम ने अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारियों ने स्लाइड शो के जरिए योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरुड़ गंगा पुनर्जीवन के लिए चिह्नित स्थानों की जियो टैगिंग भी की जाए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
यह भी जरूरी है कि संबंधित क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए, नदियों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को नदी संरक्षण से जोड़ा जाए। डीएम ने नोडल अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट के निर्देश दिए । बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, डीएफओ बलवंत सिंह शाही, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, सीएओ वीपी मौर्य, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, पीडी शिल्पी पंत, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।
विज्ञापन