फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gun shot of guard of Kurmanchal Municipal Co-operative Bank

कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gun shot of guard of Kurmanchal Municipal Co-operative Bank
बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के एटीएम में बंदूक की गोली से हुआ छेद। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के गार्ड की बंदूक से गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गोली एटीएम की छत में लगने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के एटीएम के भीतर बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गोली चलने से बैंक कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बैंक का स्टाफ और लोग एटीएम की ओर दौड़ पड़े। पूछताछ में गार्ड ने बताया कि वह एटीएम के भीतर कपड़े से बंदूक की बाहरी सफाई कर रहा था। इसी दौरान हाथ से बंदूक छूट गई। जमीन में टकराते ही बंदूक से गोली चल पड़ी। गनीमत रही कि गोली गार्ड को नहीं लगी। बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु शाह ने बताया कि मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वाकये से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed