{"_id":"5a4920154f1c1bd0408bffb9","slug":"gulzar-kausani-from-tourists-for-the-new-year-s-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों से गुलजार कौसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों से गुलजार कौसानी
ब्यू रो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कौसानी में मौज मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017 की विदाई और वर्ष 2018 के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी कौसानी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। नगर के अधिकांश होटलों में हाउस फुल चल रहा है। सैलानी अनाशक्ति आश्रम से हिमालय की लंबी श्रृंखला का नयनाभिराम कर रहे हैं। वह यहां से दिखाई देने वाले नगाधिराज के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कभी बादल तो कभी साफ मौसम के मध्य हिमालय की चमक ने पर्यटकों को रविवार को कई रंग दिखाए।
विज्ञापन
वर्ष 2017 की विदाई और वर्ष 2018 के स्वागत में कौसानी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मेहमानों का तांता लग गया। पर्यटक अनाशक्ति आश्रम, पंथ विथीका, स्नो व्यू, राधा कृष्ण मंदिर, समेत क्षेत्र के कई दर्शनीय क्षेत्रों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटकों ने जगह जगह जाक र चाय बागान भी देेखे। अनेक पर्यटक अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वह पूरे जोश के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। पर्यटकों ने जगह-जगह परिजनों के साथ में सेल्फी भी ली। होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों के रहने, खाने पीनेे के बेहतरीन इंतजाम किए हैं। कृष्णा माउंट व्यू के मालिक पूरन चंद्र भट्ट ने बताया कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी उत्पादों से भी भोजन तैयार किया है।
विज्ञापन
पर्यटक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसी तरह अन्य होटल स्वामियों ने भी पर्यटकों के रहने खाने के बेहतरीन इंतजाम किए हैं। मिस्टी माउंट व्यू के मालिक भानु नेगी ने बताया कि जो सैलानी उनके होटल में ठहरे हैं, उन्हें वह कौसानी की प्रसिद्ध चाय भेंट कर रहे हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इधर, जिले के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर भी थर्टी फर्स्ट के जश्न में लोग मस्त रहे। अनेक लोगों ने वर्ष 2017 की विदाई और वर्ष 2018 के स्वागत के मंदिरों में पूजा की।
बड़ी संख्या में बकरों और मुर्गों की शामत आई
बागेश्वर। जिले के कई हिस्सों में थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए इंतजाम किए गए। जश्न में जहां कई लोगों ने जमकर जाम छलकाए, वहीं बड़ी संख्या में बकरों और मुर्गे की भी शामत आ गई। अनेक लोगों ने नए साल में शराब न पीने का भी संकल्प लिया। जश्न में डूबे लोग हिंदी, कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों में देर रात तक नाचते रहे। थर्टी फर्स्ट शांतिपूर्वक निपटे इसके लिए पुलिस भी चौकन्ना है।