फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Grass piles near houses can cause fire

घरों के पास बने घास के ढेर बन सकते हैं आग का कारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Grass piles near houses can cause fire
बागेश्वर के तहसील परिसर में हुई बैठक में मौजूद सीनियर सिटीजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने नगर में व्याप्त विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। समिति के सदस्यों ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया। घर के पास लगे आग के ढेरों से हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर भी जागरूकता फैलाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि घरों के पास बने घास के ढेर आग लगने का कारण बन सकते हैं। इसलिए घास के ढेर हमेशा आवासीय मकानों से दूर होने चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने चमोली में हुई दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इसके उपरांत बैठक कर नगर की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि घरों के पास बने घास के ढेर आग लगने का कारण बन रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नगर में घास की ढेर से आग की घटना हो चुकी है। इसलिए लोग घास के ढेर हमेशा आवासीय मकानों से दूर लगाएं। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों पर दोपहिया वाहन अनियंत्रित गति से चलाए जा रहे हैं। इनकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। दोपहिया वाहनों की ओवर स्पीड गति पर लगाम लगनी चाहिए।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने पहाड़ में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर भी चिंता जाहिर की। सरकार से पहाड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों पर आधारित उद्योग स्थापित करने की पहल करने को कहा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने इस मुद्दे को शिष्टमंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। समिति के पदाधिकारियों ने बागेश्वर रेल मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, भवानी राम आगरी, शेर सिंह धपोला, गोविंद सिंह भंडारी, वंशीधर जोशी, हरीश लाल साह, महेश चंद्र जोशी, आनंद सिंह, तेज राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed