फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   govind's jersy cow won the championship

गोविंद शाही की जर्सी गाय बनी चैंपियन

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
govind's jersy cow won the championship
डिग्री कालेज कपकोट के खेल मैदान अववल पशुओं के पालकों पुरस्कृत करते डीएलओ। - फोटो : अमर उजाला
पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित पशु कौतिक का मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने शुभारंभ किया। गोविंद सिंह शाही की जर्सी गाय चैंपियन रही। सीवीओ डॉ. उदय कुमार ने अव्वल रहे पशुओं के पालकों को पुरस्कार बांटे। राजकीय महाविद्यालय असों के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित पशु कौतिक में क्षेत्र के कई गांवों के पशु पालक अपने दुधारू गाय, भैंस, बछिया और बैलों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मूल्यांकन में क्रॉस ब्रीड में पनौरा के हरीश राम की गाय, देशी ब्रीड गाय में असों के नरेंद्र सिंह और रैथल की देवकी देवी की दुधारू गाय प्रथम रही। दुधारू भैंस में असों के प्रताप सिंह की भैैंस और सूखी में हंशा मेहरा की भैंस प्रथम रही। बैल-जोड़ी में रैथल के सुरेंद्र राम, गाय-सांड में तिरूवाण के हरी राम, गाय-बछिया में रैथल के मोहन सिंह, भैंस-बछिया में असों की लीला शाही, बकरी-बकरा में असों किशन सिंह, भैंसा-सांड में असों के प्रताप सिंह का सांड प्रथम स्थान पर रहा।  
विज्ञापन


सीवीओ डॉ. कुमार ने पशु पालकों को पशुओं में होने वाले रोगों और उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ उठाने को कहा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला ने सभी का स्वागत किया। ग्राम प्रधान भुवन शाही की अध्यक्षता में विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही और ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही थे। संचालन पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मयंक मैठाणी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी कांडा, डॉ. पीके पाठक गरुड़, डॉ. गोविंद सिंह खाती डंगोली, डॉ. हिमांशु पाठक खाती, डॉ. पैनी आर्या स्यांकोट, डॉ. पूजा जोशी शामा, डॉ. सुनीता सोंग, डॉ. कमल तिवारी बागेश्वर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कौतिक संपन्न कराने में फार्मासिस्ट जेसी पंत और नवीन जोशी का खास सहयोग रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed