फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Governor administered Anasakshi Ashram, Pant Museum Inspection

राज्यपाल ने किया अनासक्ति आश्रम, पंत संग्रहालय का निरीक्षण 

Sun, 16 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौसानी
अमर उजाला ब्यूरो कौसानी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Governor administered Anasakshi Ashram, Pant Museum Inspection
कौसानी अनासक्ति आश्रम से कत्यूर घाटी को निहारते राज्यपाल।  - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल रविवार को कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम और सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी और कवि पंत की स्मृतियों वाले चित्रों को बारीकी से देखा। पंत वीथिका में महान छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत के वृत्त चित्रों के साथ ही उनकी स्मृति में जारी डाक टिकटों का अवलोकन किया। अनासक्ति आश्रम में स्थापित पुस्तकालय के रखरखाव के लिए 21 हजार रुपये स्वीकृत किए। 
विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. पाल रविवार को हेलीकॉप्टर से कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके चित्रों का अवलोकन किया। आश्रम के प्रबंधक से गांधी जी के प्रवास के संबंध में जानकारियां ली। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान किताबों में धूल मिलने पर उन्होंने प्रबंधक को पुस्तकालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पुस्तकालय के रखरखाव के लिए 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रपिता के जीवन परिचय से अवगत कराने के लिए पुस्तकें निर्गत कराने को कहा। अनासक्ति आश्रम में बने दिशा सूचक से कौसानी और कत्यूर घाटी क्षेत्र का अवलोकन किया।
विज्ञापन


 इसके बाद राज्यपाल डॉ. पाल पंत वीथिका पहुंचे। जहां पर उन्होंने पंत जी के जीवन वृत्त पर आधारित चित्रों का बारीकी से अवलोकन किया। कहा कि उनकी रचनाओं में पहाड़ के प्रति लगाव और प्रकृति की गहरी समझ साफ झलकती है। उन्होंने पंत को महान छायावादी कवि बताते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में अनेक प्रकृति का चित्रण परिलक्षित होता है। उन्होंने कवि पंत की स्मृति में भारत सरकार द्वारा जारी किए डाक टिकटों का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, बागेश्वर के एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र बिष्ट, रिंकू बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed