{"_id":"631b886a8e9e3342593f672c","slug":"government-workers-protested-for-demands-bageshwar-news-hld475183019","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। शुक्रवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर में कर्मचारियों ने 20 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
अल्मोड़ा में शुक्रवार को वन विभाग कार्यालय में गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सुरेश चंद्र जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 20 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संचालन पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। वहां पर पंकज जोशी, ललित मोहन, शिवदत्त तिवारी, लीलाधर जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, कुसुम गोस्वामी, शिवानी चौहान, कलावती भाकुनी आदि मौजूूद थे।
बागेश्वर में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 20 सितंबर को जिलेभर के कर्मचारी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रणनीति तैयार करेंगे। संगठन के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संयोजक मिश्रा ने बताया कि चरणबद्ध की विभिन्न विभागों में बैठक होगी। कर्मचारी प्रदेश सरकार से डाउनग्रेड वेतन के अन्यायपूर्ण निर्णय को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल करने, वैयक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति का सोपान बढ़ाने, 4800 ग्रेड वेतन में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित करने, अभियंत्रण विभागों में वेतन विसंगति को दूर करने आदि मांगों को लेकर आंदोलित हैं।
विज्ञापन
संयोजक मिश्रा ने बताया कि आंदोलन में डिप्लोमा इंजीनियर्स, उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी, शिक्षक संगठन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, वैयक्तिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक महासंघ, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ, इंजीनियरिंग सर्विसेज, सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों और करीब सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। वहां पर अनिल जोशी, शंकर नायक, जय दत्त पांडे, राम सिंह भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।