फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   good medical facilities in the himalayan villages

हिमालयी क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगे पंख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
good medical facilities in the himalayan villages
खातीगांव के अस्पताल का दवा भंडार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित बागेश्वर के हिमालय की तलहटी में बसे खाती, धुर क्षेत्र के लोगों के लिए हंस फाउंडेशन देवदूत बनकर सामने आया है। फाउंडेशन के अस्पताल हिमालयी क्षेत्र के गांवों के लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में सीमांत की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराए जा रहे हैं। घर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। सरकार से हुए अनुबंध के बाद हंस फाउंडेशन ने वर्ष 2019 में खातीगांव के जीर्णशीर्ण हो चुके अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार किया। करुणा ट्रस्ट के सहयोग से अगस्त 2019 में खाती और धुर गांव में अस्पताल खोल दिए। अस्पताल की लैब में ब्लड शुगर, खून, बलगम की जांच के साथ ही 15 तरह की जांचें की जाती हैं।
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों में तीन एमबीबीएस डॉक्टर, दो आयुष डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, पांच एएनएम, एक लैब तकनीशियन और एक फार्मासिस्ट नियुक्त है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में हर तरह की दवा मौजूद रहती है। लोगों का निशुल्क उपचार किया जाता है। दोनों अस्पतालों के डॉक्टर हर सप्ताह आसपास के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं। हर तीन महीने में जिला मुख्यालय से विशेषज्ञ चिकित्सक खातीगांव में रोगियों की जांच करते हैं। हंस फाउंडेशन की पहल से स्वास्थ्य सुविधा विहीन हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों के लोगों को काफी राहत मिल रही है। इलाके के लोग हंस फाउंडेशन की मुक्त कंठ से सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुणा ट्रस्ट ने उत्तरायणी मेले में किया था पांच हजार लोगों का इलाज
बागेश्वर। खाती और धुर गांव में अस्पताल का संचालन कर रहे हंस फाउंडेशन का सहयोगी करुणा ट्रस्ट लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहता है। बीते जनवरी में बागेश्वर में आयोजित उत्तरायणी मेले में करुणा ट्रस्ट ने शिविर लगाकर करीब पांच हजार लोगों का निशुल्क उपचार किया था। लोगों को निशुल्क दवा वितरित की थी।

खाती और धुर से अस्पताल में एक वर्ष के भीतर 7560 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया है। संस्था की मंशा है कि अब न्यूनतम पंजीकरण शुल्क लगाया जाए। इस धनराशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने में किया जाएगा। लोगों को मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा मिलती रहेगी। - एनबी अवस्थी, परियोजना कंसलटेंट हंस फाउंडेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed