{"_id":"57dec6a04f1c1b223aa824c1","slug":"gomti-river-will-not-now-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोमती नदी में नहीं जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोमती नदी में नहीं जाएगा कूड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अब घरों का कचरा गोमती नदी में नहीं समाएगा। कूड़े के निस्तारण के लिए ज्वालादेवी वार्ड में मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन कर लिया गया है। नगरपालिका की ओर से तैनात सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। समिति मोहल्ले में सफाई की देखरेख का कार्य करेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि कूड़ा निस्तारण नदी किनारे बसे बागेश्वर शहर की सबसे बड़ी समस्या है। नगर के कुछ क्षेत्रों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश मोहल्लों में सफाई की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नदी किनारे निवास करने वाले लोग घरों का कचरा सरयू, गोमती नदियों में फेंक देते हैं।
विज्ञापन
साल भर कूड़ा करकट डालने से इन नदियों का पानी तो दूषित होता ही है साथ ही नदियों के धार्मिक महत्व के कारण लोगों की आस्था भी आहत होती है। इसको देखते हुए नगरपालिका ने अब सभी मोहल्लों में कूड़ा निस्तारण के लिए मोहल्ला स्वच्छता समितियों के गठन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ज्वालादेवी वार्ड में समिति का गठन करते हुए भगवती धपोला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुन्नी त्रिपाठी, रमेश चंद्र कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि सफाई कर्मी को चार हजार रुपये नगरपालिका देगी। समिति इसमें सहयोग करेगी। इसका उद्देश्य मोहल्लों, संपर्क मार्गों को स्वच्छ रखना है।
अन्य वार्डों में भी लोगों से समितियों के गठन की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया जा रहा है। स्वच्छता समिति की अध्यक्षा भगवती धपोला ने बताया कि समिति का पूरा प्रयास मोहल्ले को स्वच्छ व सुंदर रखने का होगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति की विधिवत शुरुआत पालिकाध्यक्ष गीता रावल द्वारा 20 सितंबर को की जाएगी।