फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gomati pul at Night

हाईमास्ट की रोशनी से जगमगाया गोमती पुल क्षेत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gomati pul at Night
बागेश्वर। जिला मुख्यालय का गोमती पुल क्षेत्र हाईमास्ट की रोशनी से जगमगाने लगा है। पालिका ने गोमती पुल के पास हाईमास्ट लाइट लगा दी है।
विज्ञापन

गोमती पुल क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था पुख्ता न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल की पहल पर गोमती पुल के पास नदीगांव को जाने वाली सड़क पर हाईमास्ट लाइट लगा दी है। हाईमास्ट लगने से गोमती पुल क्षेत्र रोशनी से जगमग हो उठा है। काफी दूर तक हाईमास्ट की रोशनी फैल रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर के नीलेश्वर, चंडिका मंदिर, नुमाइशखेत, जजी परिसर, कलक्ट्रेट आदि में 10 हाईमास्ट लाइट पहले से लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि नगर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राथमिकता से कदम उठाए जा रहे हैं। नगर के तमाम इलाकों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पुख्ता कर दी है, ताकि लोगों को रात में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों ने गोमती पुल के पास हाईमास्ट लगाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे रात में अंधेरे की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed