{"_id":"59a452ec4f1c1b80018b459c","slug":"goddess-dangers-drummed-in-kapokot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में देव डांगरों का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में देव डांगरों का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में देव डांगरों का स्वागत करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कपकोट में भगवती पूजा की धूम मची हुई है। 29 अगस्त को नंदा देवी के मंदिर में भंडारे के साथ पूजा संपन्न होगी। सोमवार दोपहर को पोथिंग ग्राम पंचायत के भगवती के डंगरिया भीम सिंह दानू और लाटू के डंगरिया खुशहाल सिंह के नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के पुल बाजार पहुंचने पर पूजा कमेटी और ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देव डांगरों को फूलमालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देव डांगरों को कंधे में बैठाकर उनकी भव्य शोभायात्रा निकाली। पूजा स्थल देवी ग्वल मंदिर कपकोट पहुंचने पर मंदिर की तीन परिक्रमा हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंगलवार को पाती की टहनियों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण होगा। नंदानौला स्थित नंदा देवी के मंदिर तक मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
दोपहर बाद भंडारे के साथ पूजा संपन्न होगी। इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी, सचिव चंद्र सिंह कपकोटी, कोषाध्यक्ष डॉ. जेबी सिंह कपकोटी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, कै. हरीश कपकोटी, त्रिलोक कपकोटी, नंदन, महिमन, नरेंद्र, नारायण कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, पंडित चंद्रशेखर जोशी, किशन राम तिरूवा आदि थे।