फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Giving a memorandum to the DM regarding the demand of teachers, the villagers

शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Mon, 24 Jul 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 24 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Giving a memorandum to the DM regarding the demand of teachers, the villagers
कपकोट में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
 सावन के दूसरे सोमवार को नगर स्थित पौराणिक बागनाथ मंदिर समेत जिले के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां  पवित्र सरयू और गोमती के संगम पर डुबकी लगाई। बागनाथ जी को जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने कालभैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिर समूहों में जलार्पण कर पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों से रुद्री पाठ कराकर पुण्य अर्जित किया। मनौती पूरी होने पर मंदिरों में चावल, फल, मिठाईयां, सफेद वस्त्र और दक्षिणा भेंट की। पुुजारी रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। उधर कपकोट, रैथल, भद्रतुंग,  तप्तकुंड, गोलूना, मजुवा फार्म डौला, मोहली, कांडा कमस्यार आदि क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
विज्ञापन


कपकोट में शिव महापुराण कथा शुरू 
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित शिव मंदिर में सोमवार से शिव महापुराण कथा वाचन शुरू हो गया है। महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक सिलकानी गांव निवासी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने कहा भोलेनाथ ही देवों के देव महादेव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा करके बुद्धेेश्वर पहुंचे, वहां पूजा अर्चना के बाद सरयू के तट पर पहुंचे। महिलाओं ने तांबे के कलशों में जल भरकर भोलेनाथ, कालभैरव और पीपल वृक्ष का जलाभिषेक किया। पंचांगी और पूर्वांगी कार्य संपन्न होने के बाद शिव महापुराण कथा का वाचन शुरू किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र कपकोटी, कमेटी के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व सदस्य चंद्र सिंह कपकोटी, सभासद गिरीश जोशी गिर्दा, व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, शेर सिंह ऐठानी, हरीश कपकोटी आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed