बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान की ओर से असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत युवतियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें डिजीटल का उचित उपयोग कर आय के साधन विकसित करने की जानकारी भी दी जा रही है।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में पूजा त्रिपाठी प्रतिभागियों को असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण मॉड्यूलवार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्हें एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावरपॉइंट, प्रेजेंटेशन तैयार करना, लेटर ड्राफ्टिंग, डिजिटल लिटरेसी, इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के साथ नियमित सहभागिता इंटरेक्शन और गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे वे कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ डिजिटल माध्यमों का उपयोग अपनी शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। प्रशिक्षक पूजा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इंटरनेट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित और सही उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी संसाधनों तक कैसे पहुंच बनाने के भी गुर सिखाए जा रहे हैं।