फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   girl sufferig from the symptoms of diphtheria reffered to higher center

गलघोंटू से पीड़ित बालिका रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
girl sufferig from the symptoms of diphtheria reffered to higher center
गरुड़ के सिमखेत में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गलघोंटू से पीड़ित बालिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम उसे रेफर करना पड़ा। बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गरुड़ विकासखंड के सिमखेत निवासी हर्षिता (5) पुत्री हरीश सिंह को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने चलते देर शाम उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत के अनुसार बच्ची में गलघोंटू जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के वार्ड से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत में सुधार नहीं आने के बाद उसे यहां से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। जुलाई से अब तक 12 बच्चे गलघोंटू जैसी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं सात बच्चों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में अब भी इस बीमारी के इलाज के लिए पर्याप्त साधन नहीं जुट पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम पहुंची सिमखेत
बागेश्वर। गरुड़ के सिमखेत गांव की एक बालिका में गलघोंटू जैसे लक्षण पाए जाने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी के नेतृत्व में टीम ने सिमखेत पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. जंगपांगी ने बताया कि टीम ने गांव में 38 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान एक बच्चा बुखार से पीड़ित मिला। टीम में डॉ. राजेश बुदियाल, डॉ. नरेंद्र कीर्ति, फार्मासिस्ट आशुतोष वर्मा, अजय भंडारी रमेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed