फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girl Found Dead in Bageshwar

संदिग्ध परिस्थिति में बच्ची की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl Found Dead in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर के सातरतबे में नेपाली मूल की एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को सातरतबे में एक बच्ची का शव नाली में पड़ा मिला। बच्ची का शव नाली पड़ा होने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल जीएस ढकरियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि दो वर्षीय बच्ची सृष्टि पुत्री देव सिंह का शव नाली में पड़ा था। बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चला है। बच्ची की नाली में गिरने से मौत हुई है, या कोई अन्य कारण है, इसकी पड़ताल की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। बताया कि मृतक बच्ची का पिता नेपाल निवासी है। सातरतबे में रहकर मजदूरी करता है। बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed