फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girl complains about weed smuggling, smuggler arrested by laying net

एसपी से लड़की ने की चरस तस्करी की शिकायत, बिछाया जाल, तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl complains about weed smuggling, smuggler arrested by laying net
बागेश्वर में चरस तस्करी का खुलासा करते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को मिली शिकायत के आधार पर सक्रिय पुलिस टीम ने लंबे समय से चरस तस्करी कर रहे व्यक्ति को एक किलो 55 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में चरस तस्करी का खुलासा करते हुए एसपी मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक लड़की ने उन्हें व्हाट्सएप पर नीलेश्वर मंदिर के पास रहने वाला विशन नामक व्यक्ति के लंबे समय से चरस तस्करी में लिप्त होने की सूचना दी। इस पर उन्हाेंने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को द्यांगण-आरे बाईपास के पास से विशन राम निवासी नीलेश्वर (बागनाथ वार्ड) के कब्जे से एक किलो 55 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, कां. देवेंद्र फलकोटी, कां. संतोष राठौर, कां. राकेश भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी काट चुका है 10 वर्ष की कैद
बागेश्वर। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से चरस तस्करी के धंधे में लिप्त है। वह तीन बार चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एक मामले में दस वर्ष की सजा काट चुका है। सीआरपीसी का एक अन्य मामला भी उसके खिलाफ पंजीकृत है। बता देें कि अक्तूबर से अब तक 16 किलो से अधिक चरस पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed