{"_id":"5de102a58ebc3e54f65bda9b","slug":"girechhina-someshwar-motorway-opened-after-noon-bageshwar-news-hld365870289","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद खुला गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद खुला गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर द्वारिकाछिना के पास एक अक्तूबर से आए दिन भूस्खलन हो रहा है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया था। शुक्रवार को मार्ग से मलबा हटा दिया गया।
बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण मार्ग मिट्टी-कीचड़ से होने के चलते पैदल चलने लायक भी नहीं रहा था। शुक्रवार को लोनिवि की पोकलैंड से दोपहर बाद तक मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया। मार्ग पर रुक-रुक कर भूस्खलन जारी है। इससे पैदल यात्री बमुश्किल मार्ग से गुजर रहे हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी ने प्रशासन से मौके पर अनहोनी का खतरा होने के चलते एसडीआरएफ की टीम तैनात करने की मांग की है। बताया कि यह मार्ग बंद होने से करीब 35 गांवों के लोग प्रभावित हैं। वहीं लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि बारिश के बाद मार्ग पर मलबा ज्यादा बढ़ गया था। जेसीबी और पोकलैंड की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। दोपहर बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद कब यातायात बंद हो जाए, कहा नहीं जा सकता।