{"_id":"69668cad19cd890d7901d2e0","slug":"ghughutes-were-made-in-the-villages-across-the-saryu-crows-will-be-called-today-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121475-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरयू पार के गांवों में बनाए गए घुघुते, आज बुलाया जाएंगे कौवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरयू पार के गांवों में बनाए गए घुघुते, आज बुलाया जाएंगे कौवे
Tue, 13 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में सरयू पार के गांवों में घुघुतिया त्योहार मनाया गया। आज क्षेत्रवासी कौवे बुलाकर घुघुते खिलाएंगे। सरयू वार त्योहार आज मनाया जाएगा। कल कौआ बुलाकर उसे पकवान खिलाए जाएंगे।
मकर संक्रांति पर्व को कुमाऊं में घुघुतिया त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार में आटे के विशेष पकवान बनाए जाते हैं। जिन्हें घुघुते कहा जाता है। इसके अलावा पूरी, बड़े, ढाल, तलवार आदि की आकृति वाले पकवान बनाए जाते हैं। दूसरे दिन छोटे बच्चे इन घुघुतों को कौओं को खिलाते हैं। सरयू के उस पार यानि कपकोट, कांडा और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्रों में मंगलवार को घुघुते बनाए गए। बुधवार को सरयू के इस तरफ के क्षेत्र यानि बागेश्वर, गरुड़, काफलीगैर तहसील क्षेत्रों में घुघुते बनाए जाएंगे।