{"_id":"5fdce93e8ebc3e3f611268cf","slug":"get-rid-of-animal-horror-bageshwar-news-hld4078611163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर, सुअरों के आतंक से छुटकारा दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर, सुअरों के आतंक से छुटकारा दिलाओ
विज्ञापन
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंगली सुअरों और बंदरों के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि जिले में जंगली सुअर और बंदरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। हमले में कई लोग जख्मी हो चुके हैं। बंदर, सुअरों की डर से लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है। दिन में बंदर और रात को सुअर फसलों को चौपट कर दे रहे हैं।
बंदरों के आतंक से स्कूल जाने वाले छात्र, छात्राओं के साथ दुकानदार और लोग परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। बागेश्वर, गरुड़, कपकोट में सायंकाल होते ही सुअर फसलों को चौपट कर जा रहे हैं। इनके भय से कई किसानों ने खेती करना ही छोड़ दिया है।
कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सुअर और बंदरों के बढ़ते आतंक पर लगाम लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, गौरव पाठक, अर्जुन देव, राजेंद्र पांडे, ललित बिष्ट, हयात सिंह परिहार, जगदीश पांडे आदि शामिल थे।