फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Get necessary resources before the snowfall

बर्फबारी से पहले ही जुटा लें जरूरी संसाधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Get necessary resources before the snowfall
बागेश्वर में बर्फबारी के दौरान मूलभूत सुविधाओं की बहाली पर चर्चा करते अधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर इसी माह बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने बर्फबारी से अवरुद्ध होने वाले मोटर मार्गों पर यातायात बहाली के लिए जेसीबी एवं उनके चालकों के फोन नंबर, उनके तैनाती स्थल इत्यादि की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम रंजना ने बताया कि ग्राम रिखाड़ी, बाछम, धरमघर, गोगिना, सूपी आदि ऊंचाई वाले स्थानों पर हर साल बर्फबारी से यातायात बाधित हो जाता है। इस दौरान यातायात बहाली संबंधी तैयारी की सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में देने को कहा। डीएम ने ईई यूपीसीएल भास्करानंद पांडे से बर्फबारी के दौरान विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर होने वाली वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। उरेडा विभाग से तालमेल कर सौर उपकरणों का उपयोग बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से भी जरूरी उपाय करने को कहा। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के सात दूरस्थ क्षेत्र के पैदल गोदामों में छह माह का राशन पहुंचाया जा चुका है। पेट्रोल पंपों पर भी रिजर्व स्टॉक रखने को कहा गया। संचार, कृषि विभाग, पुलिस विभाग से भी बेहतर तालमेल के साथ जरूरी तैयारी करने को कहा गया। बैठक में जन सुनवाई में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय, पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद, लोनिवि के ईई उमेश पंत, कपकोट के ईई संजय पांडे, डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी, एसीएमओ डॉ. बीएस रावत, सीएओ बीपी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बागेश्वर में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल
बागेश्वर। नगर सहित कपकोट के पिंडर घाटी और दूरस्थ गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर सहित कपकोट, भराड़ी में सुबह दस बजे तक घना कोहरा छा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। सोमवार सुबह घाटी में देर तक कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दिन का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के चलते सुबह घूमने वालों की संख्या में कमी देखी गई। स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान रहे। कपकोट, भराड़ी में भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते दुकानें देर से खुली। रात को आसमान साफ रहने से पाला गिर रहा है। हालांकि, दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed