{"_id":"5dcd913f8ebc3e549142689d","slug":"get-first-place-in-the-state-and-get-a-car-bageshwar-news-hld364029024","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में पहला स्थान लाओ, कार पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में पहला स्थान लाओ, कार पाओ
विज्ञापन
बागेश्वर में खेल मंत्री अरविंद पांडे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात करतीं डीएम रंजना राजगुरु एव
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। युवा कल्याण खेल मंत्री अरविंद पांडे ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों से बात की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये उत्तराखंड के सभी जिलों में खेल महाकुंभ करवाने को कहा। बताया कि इनका आगाज 25 नवंबर से किया जायेगा।
बताया कि बालक/बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ को मुख्य खेल में शामिल किया गया है। इसमें राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार में चौपहिया वाहन मिलेगा। इनकी शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से होगी। इसलिए उन्होंने न्याय पंचायत, ग्राम सभा, ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये।
जिला स्तर तक प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से बांटे जाएं। खिलाड़ियों के लिए शौचालय की सुविधा बेहतर होनी चाहिए। इस दौरान प्रभारी सचिव बृजेश संत ने सभी डीएम से खिलाड़ियों के लिए उचित वाहन, चिकित्सा, पेयजल सुविधा, मोबाइल टॉयलेट लगाने को कहा। अपर सचिव प्रताप शाह ने कहा कि इन आयोजनों से 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में निर्धारित 15 खेल विधाओं में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी होगी। डीएम रंजना राजगुरु ने मंत्री से इस खेल महाकुंभ में ताइक्वांडो खेल को भी शामिल करने का सुझाव दिया। इस पर सकारात्मक आश्वासन मिला।
×××
ये हैं पुरस्कार राशि
जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 700, 500 व 300 रुपये, विजेता प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया जायेगा। वहीं राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 1000, 600 व 400 रुपये, विजेता प्रमाण पत्र, मेडल प्रदान किया जायेगा।
×××
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान सीओ संगीता, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डॉ. एनएस टोलिया, सीईओ नरेश शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, डीपीआरओ रामपाल सिंह, ईओ राजदेव जायसी, बीडीओ कपकोट गंगा गिरि गोस्वामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार आदि रहे।
खेल महाकुंभ में राज्य से दो लाख से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे: पांडे
अल्मोड़ा। खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ-2019 का आयोजन न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला तथा राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिसमें करीब दो लाख से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। अल्मोड़ा में पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिव सिंह, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, प्रशिक्षक दीपक साही, मनोज मासीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।