फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gave instructions for quick solution of problems of disaster affected people

Bageshwar News: आपदा प्रभावितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gave instructions for quick solution of problems of disaster affected people
बागेश्वर। कपकोट के पौसारी में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का डीएम आकांक्षा कोंडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने चचई, कन्यालीकोट, अर्नसा में चल रहे पुननिर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम कोंडे ने प्रभावितों को जल्द राहत देने के लिए पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता प्राथमिकता लाने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण करेगी। इस दौरान जल संस्थान को बैसानी पेयजल लाइन का एक सप्ताह में सुधारीकरण, सड़क से मानीगैर तक क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने, विद्युत बिलों में अधिकता की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के एसडीओ को केस-टू-केस सत्यापन करने और क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की शीघ्र मरम्मत को कहा।
विज्ञापन

पुनर्निर्माण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 14 करोड़ की धनराशि, लोक निर्माण विभाग की ओर क्षेत्र में छह पुलों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया का कार्य मई माह से प्रारंभ होने, सिंचाई विभाग की ओर से पौसारी गधेरे के सुरक्षा कार्य के लिए पांच करोड़ के प्रस्ताव की स्वीकृति शासन को भेजने की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम अनिल चन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed