फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda in the inner-outer of picking a fight in Congress

कांग्रेस मे गरुड़ में उठा भीतर-बाहरी का झगड़ा 

Fri, 25 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 चुनाव नजदीक आने के साथ ही बागेश्वर विधानसभा में गरुड़ के ही मूल निवासी को प्रत्याशी बनाने की मांग कांग्रेस में उठने लगी है। 
शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ब्लॉक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान से विधानसभा चुनाव में गरुड़ के स्थायी निवासी को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग की। बैठक में कहा गया कि बाहरी प्रत्याशी को संगठन कतई सहन नहीं करेगा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र का स्थायी निवासी विधायक न होने से गरुड़ क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।

कहा गया कि इस स्थिति को देखते हुए ही पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री हरीश रावत से आगामी विधान सभा चुनाव में गरुड़ क्षेत्र के किसी कांग्रेसी को पार्टी प्रत्याशी बनाने को कहा गया है। बैठक में सुंदर राम चुनेरा, केवल राम, कमला, भागुली, प्रेम राम, अमर राम, राजेश कुमार, रतन राम, ख्याली राम, भीम बहादुर, पदम राम आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed