फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda has the maximum rainfall of 47 mm

गरुड़ में हुई सबसे अधिक 47 मिमी बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Garuda has the maximum rainfall of 47 mm
कपकोट के शामा क्षेत्र में हुई बर्फबारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान खूब बारिश हुई। गरुड़ में 47 मिमी, कपकोट में 40 मिमी और बागेश्वर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह भूस्खलन, बर्फबारी के कारण पेड़ गिर गए। इनसे कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। इनमें एक प्रांतीय राजमार्ग, एक मुख्य जिला स्तरीय और पांच सड़कें ग्रामीण संपर्क मार्ग हैं। पीएमजीएसवाई कपकोट की रिखाड़ी-बाछम किमी 25 से 39 किमी तक यातायात बाधित है। शामा-नौकुरी, लीती-गोगिना और धरमघर-माजखेत की सड़क भी बंद है। लोनिवि कपकोट से शामा-तेजम, शामा-लीती, लोनिवि बागेश्वर से गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर भी कई बार भूस्खलन का मलबा गिरा। उसे हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। इनके शीघ्र खुलने की उम्मीद है जबकि रौल्याणा से लोहागढ़ी जाने वाली 10 किमी लंबी सड़क भी बर्फबारी के कारण बंद है। इसके 17 दिसंबर तक खुलने की उम्मीद है।

बागेश्वर से सोमेश्वर रोड पर हो रहे भूस्खलन से गिरा मलबा हटाती जेसीबी।

बागेश्वर से सोमेश्वर रोड पर हो रहे भूस्खलन से गिरा मलबा हटाती जेसीबी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed