{"_id":"5bf2f42cbdec2269424c1a7c","slug":"garbage-in-the-gomti-river-will-be-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी में कूड़ा डालने वाले होंगे सीसीटीवी में कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी में कूड़ा डालने वाले होंगे सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ धाम से गोमती नदी का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ धाम के पास गोमती नदी में कूड़ा गिराने वाले अब सीसीटीवी कैद हो जाएंगे। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने अपने बेटे के जन्म दिन पर अपने वेतन से मंदिर परिसर में दो सीसीटीवी लगा दिए हैं। उन्होंने रेगुलर और राजस्व पुलिस से नदियों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम गरुड़ ने पौराणिक और ऐतिहासिक बैजनाथ धाम और गोमती नदी में बनी झील में स्वच्छता बनाने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि बैजनाथ धाम के दर्शन करने वाला हर व्यक्ति और नदी में कूड़ा डालने वाला व्यक्ति सीसीटीवी की निगरानी में होगा। उन्होंने बैजनाथ की महिलाओं से बैजनाथ झील में कपड़े न धोने की अपील की। कहा कि कपड़े धोती कोई महिला सीसीटीवी में कैद होगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बैजनाथ के ग्रामीणों से सहयोग देने को कहा है। उन्होंने बाबा भोले नाथ के भक्तों से भी मंदिर परिसर में पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करने की अपील की है। मालूम हो कि एसडीएम और उनकी धर्मपत्नी ने तीन माह पूर्व बैजनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया था। तब उन्होंने अपने खर्चे से मंदिर परिसर के पास एक स्वच्छता साइन बोर्ड लगाया था। ब्यूराे