फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage. being. transported. vehicles seized six years ago.

Bageshwar News: छह साल पहले सीज वाहनों से ढोया जा रहा कूड़ा

Sun, 20 Jul 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage. being. transported. vehicles seized six years ago.
कपकोट में सीज वाहन से कूड़ा ढोया जा रहा। 
कपकोट(बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट में छह साल पहले सीज वाहनों से कूड़ा ढोया जा रहा है। पानी के टैंकर के लिए प्रयोग हो रहे वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। सीज होने के बावजूद भी दोनों वाहन सड़कों पर कूड़ा उठाने के लिए नगर के मार्गों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में नगर पंचायत के पास पांच वाहन हैं। जिसमें तीन वाहन कूड़ा एकत्र करने में प्रयोग होते हैं। एक वाहन को शवयात्रा और एक को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयोग किया जाता है। कूड़ा एकत्र करने में प्रयोग हो रहे एक वाहन नया होने के चलते उसमें नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है। वाहन की उचित देखरेख नहीं होने से वाहन भराड़ी-शामा सड़क के किनारे खड़ा है।
विज्ञापन

पेयजल की आपूर्ति और शवयात्रा में प्रयोग होने वाले वाहन नगर पंचायत परिसर की पार्किंग में खड़े हैं। कूड़ा एकत्र करने में लगे वाहन संख्या यूके 02 सीए 0682 और यूके 02 जीए 0053 को 2017 में खरीदा गया था। जिसकी 2019 में फिटेनस और इंश्योरेंस समाप्त हो गई है। वाहन का 2018 के बाद टैक्स जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का संचालन मानकों के अनुसार नहीं होने से 2019 में तत्कालीन एआरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया था। छह साल पहले सीज किए दो वाहनों का नगर की सड़कों पर धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। संवाद




कोट -
सीज वाहनों के संचालन के बारे में जानकारी नहीं थी। संबंधित ईओ को नोटिस भेजकर वाहनों की फिटनेस तत्काल कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में लगे अन्य वाहनों की भी जांच कराई जाएगी। - अमित कुमार, एआरटीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed