फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganpati bappa moriya next year you come soon ..

गणपत्ति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganpati bappa moriya next year you come soon ..
बागेश्वर के बिलौना में गणपति पूजन के मूर्ति विसर्जित की गई। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मां भगवती मंदिर पूजा कमेटी की ओर से बिलौना में आयोजित गणेश पूजन महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्री गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा भगवती मंदिर से गढ़िया गांव होते हुए समण मंदिर पहुंची। सरयू नदी के तट पर प्रतिमा विसर्जित की गई।
विज्ञापन

गणेश पूजन महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बिलौना में गाजे बाजे के साथ गणेश महोत्सव की शोभा यात्रा निकली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु खूब थिरके। भगवती मंदिर से निकली शोभा यात्रा गढ़िया गांव होते हुए समण मंदिर पहुंची। सरयू नदी के तट पर प्रतिमा विसर्जित की गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, घर में पधारो गजानन जी जैसे गीत गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले महोत्सव में मां भगवती सरयू लोक कला मंच बिलौना के कलाकार सूरज ग्वासाकोटी ने मोतिमां बोरानी तू छटके दीछै काली घागरी..., विनोद ने पारा भिड़े की बसंती छोरी रूमा झूमा.., कमलेश ने गोरखया चेली भागुली होसिया बाना तिले धारो बोला.., विक्की आर्या ने मैं जा छू कमु थल की बाजारा.. गीत गाया। प्रमोद सिंह, अर्जुन, भूपेश, दिनेश, प्रियंका आर्या, पूजा, रोशनी, सूरज, रेनू, अंजना सिंह ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन अजय चंदोला ने किया। विश्वकर्मा म्यूजिक ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां कमलेश कुमार, विक्की आर्या, कल्याण बोरा, विकास विश्वकर्मा, शैलेंद्र सिंह, अुर्जन देव, कमल बोरा आदि शामिल है। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभासद भूपेंद्र सुयाल, मुख्य यजमान यशवंत सिंह घनौला, पंडित भुवन चंद्र कांडपाल, विनोद पाठक, प्रेम सिंह हरड़िया, अध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह घनौला, सचिव सुंदर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक तेज सिंह, चंदन सिंह, सोबन, विक्की, गोल, रमेश, पूरन, दीपक, पप्पू थापा, महेश दफौटा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed