फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gangotri, Badrinath Dham Yatra 53 elderly

गंगोत्री, बदरीनाथ धाम की यात्रा को गए 53 बुजुर्ग

Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gangotri, Badrinath Dham Yatra 53 elderly

मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले से 53 बुजुर्ग गंगोत्री और बदरीनाथ की यात्रा पर गए। इनमें से 26 यात्री गंगोत्री, 27 यात्री बदरीनाथ गए।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने रविवार को तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बुजुर्गाें को सुखद यात्रा की बधाई दी।
विज्ञापन


 तहसील प्रांगण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि सरकार ने 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुजुर्ग से यात्रा का भरपूर लुत्फ उठाने को कहा। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने यात्रा के तहत मिलने वाली भोजन, आवास की सुविधाओं के बारे में बताया।

कहा कि रास्ते में किसी प्रकार की भी असुविधा हो तो साथ में जा रहे केएमवीएन डीनापानी के प्रतिनिधि और यात्रा के लिए नियुक्त गाइड जीतू लाल से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अगला दल 22 जून की प्रात: 7:30 बजे तहसील परिसर से रवाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed