{"_id":"6509e23f655ff7a44d0497c7","slug":"ganesh-mahotsav-begins-with-procession-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1586-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ
Tue, 19 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर बागनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ करते एसपी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष। संवाद
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के बागनाथ मंदिर और बिलौना में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दस दिन तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुआ। 28 सितंबर को शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
मंगलवार सुबह बिलौना के भगवती मंदिर परिसर के आयोजन स्थल से समण मंदिर के समीप सरयू तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में डीएम अनुराधा पाल ने महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अर्चना की। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह घनौला ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी महोत्सव के दौरान पूजा, आरती, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर आचार्य भुवन चंद्र कांडपाल, चंचल करायत, राहुल ऐठानी, नरेंद्र कोरंगा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, बागनाथ मंदिर में स्वर्णकार संघ की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे और पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली और मंदिर परिसर में वैदिक मंंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना हुई। पंडित गणेश जोशी और मुख्य यजमान गोरखनाथ गायकवाड़ ने पूजा अर्चना की।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, बबीता रस्तोगी, अमित रस्तोगी, विनोद वर्मा, नंदन सिंह रावल, बृज किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
शोभा यात्रा के साथ गणेश की मूर्ति स्थापित
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बियरशिबा स्कूल रानीखेत और केपीएस हिमालयन स्कूल ताड़ीखेत में शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली। बियरशिवा स्कूल में प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी और निदेशक प्रीति पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना की। स्कूल के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपेंद्र तलवार ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। यहां पंकज सती, रश्मि, कमला, रीता, प्रकाश, कविता आदि मौजूद रहे।
राम मंदिर धर्मशाला में हुई गणेश प्रतिमा की प्रतिष्ठा
गरुड़ (बागेश्वर)। मंगल मूर्ति संगठन ने गणेश चतुर्थी का गरुड़ बाजार में बाजे गाजे के साथ गणेश शोभा यात्रा निकाली। इस बाद राम मंदिर धर्मशाला में अनुष्ठान कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
नगर पंचायत क्षेत्र गरुड़ और विभिन्न गांवों के लोग गणेश चतुर्थी पर्व पर गरुड़ में एकत्र हुए। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ गरुड़ बाजार में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में थीं। मूर्ति की स्थापना के बाद धर्मशाला में सुंदर कांड हुआ। मंगल मूर्ति संगठन के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर शाम को भजन संध्या और हर रोज भंडारा होगा।
चौखुटिया में कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरू
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विवेकानंद पुरम से भव्य कलश यात्रा निकालने के साथ ही गणेश महोत्सव शुरू हो गया। गणपति सेवा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव में देर शाम तक भजनों की धूम रही। लखनेश्वरी माता के सानिध्य में हो रहे आयोजन में लोगों की सुबह से ही खासी भीड़ रही। भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चन के साथ स्थापना की गई। इसके बाद गनाई बाजार, चांदीखेत बाजार, बैराठेश्वर, अगनेरी मंदिर से वापस कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने सभी आभार जताया।