फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gandhi's philosophy are promoting rural Sweden

गांधी दर्शन को प्रचारित कर रहे स्वीडन के ग्रामीण

Wed, 14 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 14 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा, प्रेम के संदेश को स्वीडन के ग्रामीण दुनियाभर में पहुुंचाना चाहते हैं। उन्हेें अब तक गांधी को शांति का नोबेल पुरस्कार न मिलने का मलाल है।

विज्ञापन


 इसलिए ग्रामीण अपनी तरफ से गांधी जी के सम्मान में शांति का पुरस्कार देंगे। समाज सेविका राधा बहन पांच दिसंबर को ओरुस्ट में पीस मूवमेंट नामक संस्था से यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन


गांधी जी की मृत्यु को 68 साल हो गए हैं। उनके आदर्शों के प्रसार की प्रक्रिया अभी भी जारी है। दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष 82 वर्षीया समाज सेविका राधा बहन बताती हैं कि स्वीडन के ग्रामीण इलाकों में गांधी की विचारधारा को लेकर नई पीढ़ी का लगाव विश्व समुदाय के लिए आशा की एक किरण के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी ऐसे समय में जबकि दुनियाभर में कट्टरपंथी, हिंसक ताकतें सिर उठाने का प्रयास कर रही हैं, वहीं स्वीडन में गांधी की विचारधारा से प्रभावित लोग कई सालों से भारत आकर गांधी साहित्य ले जा रहे हैं और उसका प्रचार, प्रसार कर रहे हैं।

स्वीडन के ग्रामीणों की पीस मूवमेंट ऑफ ओरुस्ट नामक संस्था का मानना है कि स्वर्गीय गांधी के नाम पर शांति का नोबेल पुरस्कार उनके उत्तराधिकारियों को दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब संस्था अपनी तरफ से स्वर्गीय गांधी को इसी तरह का सम्मान देगी। इसका नाम उन्होंने अल्फ्रेड नोबेल की भावना के अनुसार शांति पुरस्कार रखा है। इसके तहत मात्र सम्म्मान पत्र मिलेगा।


किसी प्रकार की धनराशि इसमें शामिल नहीं है। राधा बहन ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष के नाते यह पुरस्कार लेने वह स्वयं स्वीडन स्थित ओरुस्ट जाएंगी। वहां पांच दिसंबर को सम्मान समारोह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed