फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   gandhi park in a very bad condition

बापू तुम्हारे सपने की यहां किसी को कदर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
gandhi park in a very bad condition
बागेश्वर का बदहाल गांधी पार्क। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महात्मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है। इसी को ध्यान में रखकर 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। गांधी जी की 150वीं जयंती नजदीक है लेकिन बैजनाथ मार्ग पर थाने के पास स्थित गांधी पार्क गंदगी से पटा हुआ है। देश को स्वच्छता का संदेश देने वाले बापू की मूर्ति भी गंदगी से घिरी पड़ी है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में गांधी जयंती के मौके पर उत्तरांचल संस्कृति विभाग ने पार्क में महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया था। इस जगह पर बैठने की व्यवस्था भी गई। वृक्षों से पार्क में छांव रहती है। इस कारण गर्मी से राहत के लिए कई लोग पार्क में बैठने जाते हैं। लेकिन वर्तमान में पार्क में गंदगी का अंबार है। जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। इस कारण अब यहां लोगों की आमद कम होने लगी है। लोगों के मुताबिक पार्क की नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है। इस कारण पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगने लगा है।
विज्ञापन

--
मूर्ति का बेस टूटा, गले का हार बिखरा
पार्क में जाने के लिए बने लोहे के गेट का एक हिस्सा टूटा पड़ा है। इस कारण वहां जानवर भी चले जा रहे हैं। मूर्ति के ऊपर लगा चबूतरा उखड़ने लगा है। मूर्ति का बेस भी कई जगह टूटा है। गांधीजी के गले में लगी फूलों की हार भी बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट - गांधी पार्क की सफाई जल्द करा दी जाएगी। गांधी जयंती से पहले पार्क का सुधारीकरण भी किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। - राजदीप जायसी, ईओ, नगर पालिका बागेश्वर।

गांधी पार्क बागेश्वर में फैला कूड़ा।

गांधी पार्क बागेश्वर में फैला कूड़ा।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed