{"_id":"61477f978ebc3edd1346f89f","slug":"galla-vendor-of-bageshwar-bageshwar-news-hld4385379175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएम से मिलने दून रवाना हुए सस्ता गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएम से मिलने दून रवाना हुए सस्ता गल्ला विक्रेता
विज्ञापन
बागेश्वर के देहरादून रवाना होते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता देहरादून रवाना हो गए हैं। सोमवार को गल्ला विक्रेताओं का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ज्ञापन देगा।
जिले में सरकारी सस्ता गल्ला की 438 दुकानें हैं। लंबे समय से गल्ला विक्रेता शासन-प्रशासन से लंबित समस्याओं के निदान की मांग कर रहे थे। लगातार अनदेखी होने से नाराज विक्रेताओं ने विगत 15 सितंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर गोदाम से राशन उठाना और दुकान से वितरण करना बंद कर दिया।
गल्ला विक्रेताओं ने बागेश्वर, भराड़ी और गरुड़ में बैठक कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई। सर्वसम्मति से देहरादून जाने का निर्णय लिया गया। रविवार को जिला मुख्यालय, गरुड़, कांडा-कपकोट आदि के गल्ला विक्रेता अलग-अलग टोली में देहरादून रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
संगठन के जिला सचिव अशोक बिष्ट ने बताया कि डेढ़ वर्ष से बांटे जा रहे मुफ्त राशन का ढुलान और लाभांश देने, गल्ला विक्रेेताओं को निश्चित मानदेय देने आदि की मांगोें के लिए सीएम से मिलने जा रहे हैं। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष गणेश रावत, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, हेम कांडपाल, दीवान सिंह असवाल आदि थे।