फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fury from the motor pool when not in Surajkund

सूरजकुंड में मोटर पुल न बनने से रोष

Wed, 28 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

पिंडारी सड़क के सूरजकुंड में 2011 में सरयू के ऊपर स्वीकृत मोटर पुल का निर्माण आज तक शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


बुधवार क्षेत्र के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

बुधवार ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने डीएम बीएस मनराल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शासन ने 28  मार्च 2011 को सूरजकुंड में सरयू के ऊपर 84 मीटर लंबे स्टील गार्डर पुल की स्वीकृति का शासनादेश जारी किया था।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता  सिविल वृत्त लोनिवि के स्थानीय खंड ने एक फरवरी 2014 को इस्टीमेट तीन प्रतियों में मुख्य अभियंता कुमाऊं क्षेत्र अल्मोड़ा को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से पुल के निर्माण के बजट आवंटित नहीं हो सका है। मंडलसेरा से विवेकानंद इंटर कालेज तक बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है। पुल नहीं होने के कारण सड़क का उपयोग नहीं हो पा रहा है।

पुल बनने से जहां नगर की यातायात व्यवस्था चौकस होगी वहीं कांडा, मुनस्यारी, धारचूला, चौकोड़ी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी।

बाईपास रिंग रोड में भारी वाहनों का आवागमन भी संभव हो सकेेगा। पुल का निर्माण नहीं होने के कारण मंडलसेरा ग्राम पंचायत की दस हजार की आबादी को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने डीएम से स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए शासन से बजट स्वीकृत कराने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने शिष्टमंडल को मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


शिष्टमंडल में संयुक्त जन कल्याण समिति मंडलसेरा के अध्यक्ष भूपाल सिंह दानू, सचिव हीरा सिंह टाकुली, सरंक्षक दीवान सिंह दानू, कोषाध्यक्ष दुर्गा सिंह पांडा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, प्रधान रमेश चौधरी ठाकुरद्वारा, हरीश कठायतबाड़ा, कैलाश गोस्वामी, बीडीसी सदस्य धनंजय बोरा, पूर्व प्रधान गिरीश खेतवाल और समिति के सह सचिव जगदीश मलड़ा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed