फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Furore Over Candidate

एक गढ़िया को मिला टिकट तो दूसरे गढ़िया नाराज, 39 भाजपा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Furore Over Candidate
कपकोट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया त्यागपत्र दिखाते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। विज? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट सीट पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद बवाल मच गया है। कपकोट में भाजपा के 39 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में एक महिला जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की राय दरकिनार करने का आरोप लगाया है। पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों को पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया का समर्थक बताया जा रहा है। भाजपा ने कपकोट में वर्तमान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भेजे सामूहिक त्यागपत्र में लिखा है कि कपकोट सीट में टिकट वितरण में रायशुमारी को दरकिनार किया गया है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय की अनदेखी कर टिकट दिया गया है। इससे खिन्न होकर वे भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट सीट पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा के कपकोट मंडल इकाई के उपाध्यक्ष महिमन सिंह कपकोटी का कहना है कि कपकोट सीट पर पार्टी ने रायशुमारी की थी। अधिकतर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शेर सिंह गढ़िया के पक्ष में राय दी थी। नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की राय को दरकिनार कर ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दिया त्यागपत्र
कपकोट में पार्टी से इस्तीफा देने वालों में प्रभा गढ़िया वरिष्ठ भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य, महिमन सिंह कपकोटी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपकोट, भुवन गढ़िया मंडल महामंत्री कपकोट, नरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष भाजयुमो कपकोट, दान सिंह मंडल कोषाध्यक्ष, मधन सिंह बूथ अध्यक्ष पोथिंग पूर्वी, करम सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो, अमर सिंह यूथ अध्यक्ष शोभाकुंड, संजय जोशी मीडिया प्रभारी कपकोट, जगदीश सुरकाली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी युवा मोर्चा, हरीश दानू ग्राम इकाई उपाध्यक्ष चलकाना, राम सिंह मंडल कार्यकारिणी सदस्य शिखरपूरन सिंह दानू शक्ति केंद्र संयोजक कपकोट, राजेंद्र सिंह बिष्ट शक्ति केंद्र संयोजक नान कन्यालीकोट, भगवत सिंह गढ़िया पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कपकोट, गुलाब सिंह दानू पूर्व अध्यक्ष ग्राम इकाई, उमेद सिंह पूर्व अध्यक्ष ग्राम इकाई, चंचल सिंह पूर्व अध्यक्ष ग्राम इकाई, कैलाश सिंह सोशल मीडिया प्रभारी कपकोट, दरबान सिंह बूथ लेबल एजेंट पोथिंग, विनोद कपकोटी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा कपकोट, चंद्र सिंह कपकोटी बूथ पालक, संजय कोरंगा सोशल मीडिया प्रभारी कपकोट, देवेंद्र सिंह यूथ अध्यक्ष नान कन्यालीकोट, प्रवीन सिंह बूथ अध्यक्ष वैशाली और 14 अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं।

फोन स्विच ऑफ कर बैठे शेर सिंह, सोमवार को प्रेस के सामने रखेंगे बात
बागेश्वर। पार्टी के फैसले से असंतुष्ट बताए जा रहे पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने फोन स्विच ऑफ कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। शेर सिंह गढ़िया की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है। वह कपकोट सीट से विधायक रहने के साथ ही त्रिवेंद्र सिंह सरकार में दर्जा मंत्री रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदों पर रह चुके हैं। वरिष्ठता को दरकिनार करने से नाराज बताए जा रहे हैं। गढ़िया समर्थकों ने बताया है कि वह सोमवार को जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में अपना रुख स्पष्ट करेंगे। माना जा रहा है कि गढ़िया ने प्रेस वार्ता के लिए तीन दिन बाद की तिथि नियत कर पार्टी नेतृत्व को फैसले पर पुनर्विचार करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed