फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Frsali signal coming from the mobile tower

फरसाली के मोबाइल टावर से नहीं आ रहे सिग्नल

Wed, 21 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

कपकोट ब्लॉक के फरसाली क्षेत्र में खड़े मोबाइल फोन टावर से सिग्नल नहीं आ रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों को बात करने के लिए यहां से आठ से 15 किमी दूूर तहसील मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसमें उनका काफी समय, पैसा बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कांडपाल ने सांसद अजय टम्टा को पत्र भेजकर टावर शीघ्र चालू करवाने की मांग की है। जिसमें बताया गया है कि बीएसएनएल का मोबाइल फोन टावर खराब होने से उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन सूने हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के फरसाली, पल्ली, वल्ली, मल्लादेश, किरौली जसरौली, खर्क कानातोली, गुलेर, झोपड़ा, भैैंसूड़ी कुटेर, गुलम परगढ़, नरगढ़ा के उपभोक्ताओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों को बात करने के लिए यहां से तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उधर फरसाली वल्ली की ग्राम प्रधान कमला कोरंगा, पल्ली की प्रधान चंपा आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह पुतलिया, भाजयुमो के मंडल महामंत्री गणेश मर्तोलिया, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश कोरंगा ने टावर के शीघ्र चालू न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। इधर बीएसएनएल के जेटीओ सरफराज खान ने बताया कि टावर को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed