{"_id":"5ed8c5a48ebc3e904806284d","slug":"four-youth-won-the-battle-against-corona162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के चार युवकों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के चार युवकों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों के साथ कोरोना को मात देने वाले युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों युवाओं को गुलदस्ते भेंट किए, प्रशासन ने वाहन से घर तक छुड़वाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 21 में से 10 संक्रमित हो गए ठीक
बागेश्वर। बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार कोरोना संक्रमित युवाओं ने कोरोना को मात दे दी है। चारों युवाओं को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर घरों को रवाना किया। जिले में 21 में से 10 संक्रमित अब तक ठीक हो गए हैं। 7 कोरोना संक्रमितों का बागेश्वर के कोविड अस्पताल और 4 का एसटीएच हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।
कोविड-19 अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुए चारों युवकों को बृहस्पतिवार को कोविड-19 अस्पताल से गुलदस्ते भेंटकर घरों के लिए रवाना किया गया। चारों जिले के निवासी हैं। अधिकारियों ने इनके नाम, पते बताने से इंकार कर दिया। इनमें से तीन युवक 26 मई को दिल्ली से लौटे थे। एक युवक 24 मई को गुजरात से लौटा था। जिला अस्पताल के सीएमएस सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चाराें युवक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इन लोगों को 7 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। उन्होंने कहा कि लोग काेराेना लेकर भयभीत न हाें, सरकार की गाइड लाइन का पालन करें इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गाेयल, सीएमआे भगत सिंह रावत, डॉ. सयैद अहमद अब्बास, डॉ. एलएस ब्रजवाल आदि मौजूद थे।
इनसेट
आम लोगों का मनोबल बढ़ा
बागेश्वर। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाए गए काेविड-19 अस्पताल में काेराेना पॉजिटिव मरीजों का सफल इलाज होने से अस्पताल और जिले के स्वास्थ्य महकमे के लिए तो यह एक उपलब्धि है ही, इससे आम लाेगाें का भी मनाेबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन