फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four shopkeepers challaned on use of polythene

पॉलीथिन के इस्तेमाल पर चार दुकानदारों का चालान काटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four shopkeepers challaned on use of polythene
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। नगर में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पालिका लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों का चालान काटा जा रहा है। उन्हें पॉलीथिन के दुरुपयोग बताकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में पॉलीथिन के खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे चार दुकानदारों का चालान कर दो हजार रुपये का शुल्क वसूला गया। जायसी ने कहा कि नगर में कुछ दुकानदार सामान के लिए पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पालिका सख्त कदम उठा रही है। इसके खिलाफ लगातार अभियान जारी है। उन्होंने कहा पॉलीथिन के प्रयोग पर मनाही के बावजदू जो लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही होगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक रजत कुमार, दीपक कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed