{"_id":"6643be9052348255050e3fe4","slug":"four-roadways-buses-broke-down-passengers-remained-worried-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106514-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोडवेज की चार बसें खराब, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोडवेज की चार बसें खराब, यात्री रहे परेशान
Wed, 15 May 2024 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 15 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर रोडवेज डिपो की चार बस खराब हो गई हैं। बसों के खराब होने से मंगलवार को धरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन प्रभावित रहा।
बागेश्वर डिपो के पास 15 बसों का बेड़ा है। दो बस चारधाम यात्रा में लगी हैं। चार खराब बस रोडवेज की अस्थाई कार्यशाला में खड़ी हैं। बसों की कमी के कारण आए दिन बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो की 8 बस आठ लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। यानी कि समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। इन्हीं पुरानी बसों के सहारे यात्री परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बसों की कमी के कारण धरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन प्रभावित हुआ। डिपो की अन्य छह बस सेवाओं का संचालन सुचारू ढंग से हुआ। संवाद