शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार का चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अब पुलिस को धोखा नहीं दे सकेंगे। यातायात पुलिस ने ऐसे चालकों को पकड़ने के लिए एल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी है। चालकों को शराब पीने की पुष्टि होने पर वाहन समेत थाने पहुंचाया जाएगा। पहले दिन चार चालक शराब पीये हुए मिले। सभी चालकों का चालान किया गया।
मालूम हो कि कुछ वाहन चालक शराब पीने के बाद वाहनों का संचालन करते हैं। इनमें यात्रियों को ढोने वाले वाहन चालक भी शामिल होते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारात के सीजन में इस तरह की अधिक शिकायतें मिलती हैं। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों से सख्ती से निपटने के लिए एल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल के नेतृत्व में कांडा रोड में पहले दिन चार वाहन चालक शराब पीये हुए मिले, इन सभी का चालान किया गया। यातायात पुलिस यह अभियान जिले के सभी रूटों में चलाएगी। पुलिस द्वारा टैक्सी स्टेंडों में किसी भी चालक की एल्कोमीटर से जांच की जा सकती है। कोट यातायात प्रभारी भूपेश पांडेय का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है। ऐसे चालकों की जांच के लिए एल्कोमीटर का उपयोग किया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही वाहन सीज करने का प्रावधान भी है।